Home बालों से जाने महिलाओं का व्यक्तित्व

बालों से जाने महिलाओं का व्यक्तित्व

Posted by khaskhabar.com
womens hair

बाल खूबसूरती और तारीफ का पैमाना ही नहीं होते हैं। बल्कि ये आपके स्वभाव और पर्सनैलिटी को भी बताते हैं। बाल व्यक्तित्व की पहचान पहचान होते हैं। व्यक्ति के विचार, उसकी जीवनशैली की बहुत सी बातें बालों को देखकर बताई जा सकती है। विविध परीक्षणों में भी व्यक्तित्व की जांच के लिए बालों पर काफी अध्ययन किया गया है। आइए, जानते हैं कि बालों के प्रकार के अनुसार महिलाओ के व्यक्तित्व के बारे में।
लंबे बाल : लंबे बालों वाली महिलाएं यथार्थ की जमीन पर जीती हैं। कल्पनाओं की दुनिया में ये तभी बहती हैं जब उनका कोई ठोस परिणाम सामने आने की संभावना हो। ये बगैर घोषणाओं के काम करती हैं। बातें कम, काम ज्यादा ये इनके जीवन का मूलमंत्र होता है। परिस्थितियों पर विचार करके बोलना इन्हें अच्छा लगता है। पैसे की कीमत ये भली प्रकार से जानती हैं। इन्हें बडी किफायत से चीजों को इस्तेमाल करना आता है। साथ ही लंबे बालों वाली महिलाएं व्यावहारिक भी होती है।
घुंघराले बाल : घुंघराले बाल वाली महिलाएं कलाकार होती हैं। साहित्य और संगीत से इन्हें बहुत लगाव होता है। ऎसी महिलाएं अधिकतर कल्पनाओं के समंदर में गोते लगाती रहती हैं। इन्हें मेहमानवाजी का खास शौक होता है। इनमें बाकी लोगों से कम दूरदर्शिता पाई जाती है। किस्मत के मामले में ये दो नंबर आगे रहती हैं। ऎसी महिलाएं "जियो और जीने दो" के सिद्धांत पर भरोसा करती हैं।
पतले व कम बाल: पतले व कम बाल वाली महिलाओं को मेहनत व ईमानदारी की रोटी पर भरोसा होता है। लेकिन ऎसी महिलाएं अन्य की अपेक्षा कम रोमांटिक होती हैं। ये मुखर नहीं होती। इनका मूलमंत्र है, जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया। जो खो गया उनकों ये भुलाती जाती हैं। ऎसी महिलाएं बहुत सारे राज अपने सीने में दफन कर लेती हैं। प्यार में अक्सर ये धोखा खाती हैं। स्वभाव से ये बहुत शर्मिली होती हैं। इनका जीवन बहुत ही शांति से बीतता है।
छोटे बाल : छोटे बालों वाली महिलाएं बहुत मेहनती होती हैं। प्रबल अनुशासन में रहना इनकी आदत होती है। प्यार और नफरत इनके भीतर हमेशा विद्यमान रहते हैं। इनका व्यक्तित्व कई बार दोहरा नजर आता है। ऎसी महिलाएं पैसा भी खर्च करती हैं, पर कई बार बिल्कुल भी नहीं करती। ऎसी महिलाएं धोखेबाज नहीं होती हैं। कई बार इनकी सपाटबयानी इनको दूसरों के सामने घंमडी साबित कर देती हैं। ये थोडी स्वार्थी और महत्तवकांक्षी होती हैं। ये अपने हित के लिए ज्यादा ही व्याकुल रहती हैं। महफिल इन्हे बहुत पसंद आती है। ऎसी महिलाएं मित्रों के मामले में सलेक्टिव होती हैं।