Home वेलेंटाइन डे: [सन साइन]राशि अनुसार दें साथी को गिफ्ट, हमेशा रहेगा याद

वेलेंटाइन डे: [सन साइन]राशि अनुसार दें साथी को गिफ्ट, हमेशा रहेगा याद

Posted by khaskhabar.com
valentine day gifts

21 मार्च से 20 अप्रैल मेष : आपका साथी रोमांच पसंद करता है। जितनी खुशी इनको किसी से जीतने में मिलती है, उतनी किसी चीज से नहीं मिलती इसलिए इन्हें खुश रखने के लिए आप इनसे तर्क-वितर्क ना करके हार मान लीजिये, ये अपनी जीत पर खुश हो जाएंगे। इनको हर चीज में रफ्तार पसंद है। इन्हें गुस्सा जल्दी आता है और ये थो़डे स्वाभिमानी भी होते हैं। आप इन्हें वैलेन्टाइन-डे पर किसी इंडोर गेम्स की मेंबरशिप गिफ्ट कर सकते हैं। किसी मैच का टिकिट खरीद कर इन्हें दे दीजिये या इन्हें किसी वाटर गेम्स की जगह वाटर पार्क में ले जाइये या इन्हें किसी रेस्टोरेन्ट में ले जाकर गर्मा-गरम तीखा और तेज मसाले का चटपटा खाना खिलाइये या इन्हें कोई ज्यू़डो कराटे में काम आने वाली कोई चीज गिफ्ट कीजिये। ये इन चीजों से बहुत खुश होंगे।
20 अप्रैल से 21 मई वृषभ : आपका साथी क्रिएटिव है। इनको न केवल सुन्दर चीजें पसंद है बल्कि इन्हें सुन्दर दिखना भी पसंद है। ये अपने इरादों के पक्के होते हैं। इन्हें सजना - श्रृंगार करना बहुत अच्छा लगता है। ऎशोआराम की जिन्दगी जीना चाहते हैं इसलिए आप इन्हें वैलेन्टाइन डे पर किसी अच्छी कम्पनी का परफ्यूम या कॉस्मेटिक्स या किसी पार्लर का पैकेज भी दे सकते हैं। इन्हें आफ्टर शेव लोशन या कोई अच्छा-सा डियो दे सकते हैं। इन्हें कोेई फेशियल या बॉडी मसाज का पैकेज भी दे सकते हैं। इन्हें कोई रंगीन सुन्दर पेंटिंग्स या सुन्दर सा मिरर[शीशा] या फिर फूलों का बुके गिफ्ट कर सकते हैं।
21 मई से 21 जून मिथुन : ये कला के पुजारी हैं। ये बहुत जल्दबाजी में रहते हैं। इन्हें मजाक करना भी पसंद है तथा ये हमेशा युवा ही दिखना पसंद करते हैं। इन्हें बातचीत करना भी बहुत पसंद है इसलिए इन्हें वैलेन्टाइन डे पर किसी आर्ट गैलेरी में ले जाए या किसी थियेटर में नाटक दिखाने के लिए ले जाये। इन्हें किसी थियेटर का टिकिट खरीद कर भी गिफ्ट कर दें। इन्हें कोई सुन्दर सा मोबाईल फोन या मोबाईल फोन का वार्षिक रिचार्ज भी करवा सकते हैं। ये बहुत खुश होंगे। इन्हें आप डिजिटल कैमरा भी दे सकते हैं या फिर सुन्दर-सा पेन ही भेंट कीजिये। इन्हें युवा दिखने वाली क्रीम भेंट कीजिये।
21 जून से 22 जुलाई कर्क : इन्हें कोमलता से बहुत लगाव है। ये बहुत संवेदनशील और तथा हर एक काम को बहुत जल्दी फाइनल करना चाहते हैं तथा इन्हें पानी से बहुत लगाव है इसलिए इन्हें आप वैलेन्टाइन डे पर किसी वाटर पार्क में घुमाने ले जाये या इन्हें किसी भी बीच पर घुमाने ले जाये तो ये बहुत प्रसन्न होंगे। इन्हें आप छोटा-मोटा एक्वेरियम भेंट कर सकते हैं। किसी स्वीमिंग पूल का पैकेज दे सकते हैं। इन्हें कोई चांदी का छोटा आईटम भेंट कर सकते हैं। ये अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। अत: इनकी मां के लिए छोटी भेंट या मां की तारीफ के दो शब्द भी इनको गद्गद् कर देंगे।
22 जुलाई से 22 अगस्त सिंह : इन्हें सबसे अलग दिखने की चाह होती है। ये अपनी हुकूमत और रूबाब बनाए रखना चाहते हैं और अनुशासन से बाहर जाना इनको कतई पसंद नहीं है इसलिए इन्हें आप कोई ऎसा टी-शर्ट दीजिये, जिस पर कोई यूनीक सी कलाकृत्ति हो। इन्हें कोई यूनीक टाइप की ƒ़ाडी दे सकते हैं। डाइनिंग टेबल पर सजाने का कोई ऎसा आईटम दे सकते हैं, जो उस टेबल पर अपनी मौजूदगी का अहसास हर आने वाले को करवाए। इन्हें हाई फ्रोफाइल लोगों से मिलना भी बहुत अच्छा लगता है इसलिए आप कुछ ब़डे लोगों के साथ जिनसे ये बहुत टाइम से मिलने की इच्छा रखते हैं, उनसे इनका अपोइन्टमेन्ट फिक्स करवा देंगे, तो ये आपसे बहुत खुश होंगे और पसंद के युनीक गानों की सी.डी. भी गिफ्ट करेंगे तो ये बहुत खुश होंगे।
22 अगस्त से 22 सितम्बर कन्या : आपके साथी जिन्दगी को जिन्दाजिली से जीना चाहते हैं इसलिए इन्हें किसी अच्छे से शॉपिंग मॉल में शॉपिंग कराने ले जाए और इन्हें अपनी पसंद की शॉपिंग करवाएं। इन्हें पिक्चर दिखाने ले जाएं इन्हें किताबों से भी बहुत लगाव होता है। अत: इन्हें कोई अच्छी सी किताबों का सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। अच्छा सा पेन गिफ्ट कर दीजिये, कोई कटलरी सैट दीजिये। इन्हें खाने-पीने का भी बहुत शौक है, विशेष कर फल और सब्जियां इसलिए इन्हें एक सुन्दर सी फ्रूट्स की टोकरी गिफ्ट कीजिये और तो और ये बहुत बातूनी होते हैं, तो आप सब कुछ भूलकर टाइम निकाल कर इनके साथ घंटे दो घंटे गपशप कीजिये, इन्हें मजा आ जाएगा।
22 सितम्बर से 23 अक्टूबर तुला: इन्हें सुन्दरता पसंद है। हर चीज में बैलेन्स पसंद है। सुख से रहना और मौज-शौक करना इनका एक पैशन होता है इसलिए इन पर ये खूब खर्चा भी करते हैं इसलिए इन्हें वैलेन्टाइन डे पर इन्हें कोई वीडियो गेम्स दीजिये। इन्हें परफ्यूम भी बहुत पसंद आता है। आप इन्हें रोमांटिक पेन्टिग्स या कैमरा भी दे सकते हैं। श्रृंगार के शौकीनों को हल्की - फुल्की ज्वैलरी, नेल पॉलिश, लिपिस्टिक आदि के पैकेट दिए जा सकते हैं। आप इन्हें टैरेस गार्डन या लैण्ड स्केपिंग दिखाने भी बाहर ले जा सकते हैं। ये वहाँ बहुत एन्जॉय करेंगे, इन्हें योगा मेडिटेशन का भी शौक रहता है इसलिए इन्हें आप योगा या मेडिटेशन का मासिक सब्स्क्रीप्शन दे सकते हैं और ये सबसे ब़डे शौकीन तो नई-नई गाç़डयों के होते हैं तो आप इन्हें अच्छी लग्जरी गाç़डयों के शौरूम पर ट्रायल के लिए ले जाये, नई गाç़डयां चला कर इन्हें मजा आएगा।
23 अक्टूबर से 22 नवम्बर वृश्चिक : इन्हें रहस्य पसंद है। ये अपने दिल की बात खुलकर नहीं करते हैं। अत: इन्हें ऎसी जगह ले जाइये, जहाँ ये अपने दिल की बात खुल कर कह सके। देना ही है तो इन्हें आप अपना समय दीजिये ताकि ये अपने दिल की बात कह सकें। इन्हें कोई रहस्यमयी उपन्यास दीजिये या इन्हें कोई Hश्rrश्r ष्टष्ठ दीजिये या इन्हें कुछ पुरानी यादों का कलेक्शन करके फोटो एल्बम दीजिये। इनके दिल का बोझ कुछ कम होगा।
22 नवम्बर से 21 दिसम्बर धनु : ये खाने के बहुत शौकीन हैं। ये भगवान में विश्वास रखने वाले तथा दया और न्याय के पुजारी हैं। ये साफ-साफ बात करते हैं। इन्हें दुराव छिपाव पसंद नहीं है। इन्हें तरक्की पसंद है। इनकी आध्यात्मिक रूचि होती है इसलिए इन्हें वैलेन्टाइन डे पर कोई ऎसी पेंटिंग या पुस्तक दें जो इनकी रूचि के अनुकूल हो। ये नई-नई विद्या सीखने के शौकीन हैं इसलिए उन खास संस्थाओं में इनका रजिस्ट्रेशन करवा दे या उनका फॉर्म लाकर इनको दें, जो कुछ नया सिखाती हो। इन्हें किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लजीज खाना खिलाएं। ये बहुत खुश होंगे।
21 दिसम्बर से 20 जनवरी मकर : इन्हें पुरानी चीजें पसंद हैं। पह़ाड पसंद है। ये किसी काम को बहुत लगन से करते हैं। ये अपना काम जल्दी नहीं करते, लेकिन शान्ति से सोच-समझकर कर सकते हैं इसलिए इन्हें वैलेन्टाइन डे पर इन्हें पह़ाडी पर पिकनिक मनाने के लिए ले जाए। इन्हें पुराने गानों की सी.डी. गिफ्ट करें। इन्हें कोई डायरी या प्लानर गिफ्ट करें, जिससे ये अपने काम की रफ्तार थो़डी बढ़ा सके। इन्हें चम़डे के पर्स या अच्छे जूते सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इन्हें काल रंग का वोलेट दीजिये, इन्हें बहुत पंसद आएगा।
20 जनवरी से 18 फरवरी कुंभ : ये कल्पना की उ़डान में उ़डने वाले होते हैं तथा नई चीजों की खोज करना या किसी बात की तह तक जाना इनकी आदत होती है। किसी का उपकार करके भी ये बहुत खुश होते हैं। इसलिए इन्हें इस बार वैलेन्टाइन डे पर अच्छा सा मोबाइल या आईफोन दीजिये। इनकी सारी दुनिया इसी मोबाइल में सिमट जाएगी। चम़डे का पर्स या इन्हें कोई इलेक्ट्रोनिक्स का आइटम जो इनका पसंदीदा हो, इन्हें दीजिये। इन्हें लेपटॉप भी बहुत पसंद आएगा, यदि आपकी पॉकेट अलाउ करें। इन्हें अगर आप बहुत सुन्दर ड्रेस देंगे तो ये आपकी पसंद की दाद देने नहीं थकेंगे।
18 फरवरी से 21 मार्च मीन: ये बहुत सेन्सिटिव होते हैं इसलिए इन्हें कोई दिल को छूने वाली चीज दें। इन्हें वॉटर पार्क में घूमने ले जाइये। ये वहाँ बहुत एन्जाँय करेंगे। इन्हें समाज सेवा करना बहुत भाता है इसलिए इनकी दोस्ती किसी एनजीओ से करवा दें। ये आपके इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे। इन्हें ए`ेरियम भी गिफ्ट कर सकते हैं। पह़ाडों की सैर करवाने ले जाए। आप इन्हें योगा या मेडिटेशन सेंटर में मेम्बरशिप दिलवा देंगे तो ये हमेशा आपको याद करते रहेंगे और तो और आप इन्हें स्वर्गलोक की सैर जैसी कोई किताब गिफ्ट करेंगे तो ये उसे ब़डे चाव से पढ़ेंगे। इनसे कभी आप झूठ न बोले, ये ईमानदारी और क्षमाशीलता के पुजारी हैं।