Home सैक्स लाइफ को बनाये मनोरंजक....

सैक्स लाइफ को बनाये मनोरंजक....

Posted by khaskhabar.com
sex life

शादी के कुछ सालों के बाद सैक्स लाइफ में एक बोरियत और ठहराव सा आ जाता है। धीरे-धीरे दंपति सैक्स के प्रति उदासीन हो जाते हैं। एक अनुसंधान के अनुसार सैक्स लाइफ का खुशहाल दांपत्य जीवन में महत्तवपूर्ण योगदान होता है। इसलिए अपनी सैक्स लाइफ को बोरिंग न होने दें। अपनी सैक्स लाइफ में नवीनता लांए और खुशहाल दांपत्य जीवन व्यतीत करें। हम आपको कुछ ऎसे टिप्स बता रहें हैं जिससे आप अपनी सैक्स लाइफ में नवीनता लाकर अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
1. एक रिसर्च के अनुसार परफ्यूम की महक महिलाओं को उत्तेजक बनाती है। साथ ही सैक्स के लिए को आर्कषित करने का एक अच्छा माध्यम है। बच्चों के कारण दंपत्ति को समय नहीं मिल पाता और सैक्स के प्रति अरूचि बढ़ जाती है। जब भी आप तैयार हों तो अपनी पत्नी के पसंद का परफ्यूम लगाएं। साथ ही ऑफिस से लौटने के बाद अपनी पत्नी के साथ बैठकर प्यार भरी बातें करें और अपने दांपत्य जीवन के सुखद पलों को याद करें और पत्नी को भी याद दिलाएं।
2. नियमित व्यायाम करने से पुरूषों का दिल बेहतर तरीके से काम करता है। व्यायाम से यौनांगो की धमनियों का रक्त प्रवाह ठीक रहता है और सैक्स करने की क्षमता में भी विकास होता है। इसलिए नियमित व्यायाम करके आप शारीरिक तौर पर फिट रहकर अपने साथी को सैक्सुअली संतुष्ट कर सकते हैं।
3. हमारे भोजन का भी हमार सैक्स लाइफ पर असर पडता है। सैक्स काउंसलरर्स के अनुसार शरीर में रक्त प्रवाह की मात्रा कम होने पर सैक्स उत्तेजना में भी कमी आती है। सिगरेट, शराब, अधिक वसायुक्त भोजन हमारे शरीर के रक्त प्रवाहमें गतिराध उत्पन्न करती है। साथ ही शारीरिक श्रम न करने से भी रक्त प्रवाह में कमी आती है। इसलिए संतुलित आहार लेकर और बुरी आदतों से बचकर आप अपनी सैक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।
4. अपने शारीरिक अंगो की सफाई पर विशेष ध्यान दें। सोने से पहले ब्रश करके सोएं। साथ हि अपने यौनांगो की सफाई पर भी ध्यान दें। सैक्स क्रीडा में ओरल हाइजीन का विशेष महत्तव है। यदि उस सैक्स के दौरान आपके यौनांग साफ नहीं होंगे तो आप सैक्स क्रीडा का सम्पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे।
5. ऎसे कार्य करें जिससे रोमांटिक माहौल पैदा हो या फिर रोमांस की अनुभूति हो सके। जैसे की आप अपने साथी के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं। या फिर अपने साथी के साथ कोई डरावनी या थ्रिलर मूवी देख सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार फ्लर्ट करने से महिलाओं के शरीर में एक हारमोन स्त्रावित होता है जिससे महिलाओं में रोमांस की अनुभूति उत्पन्न होती है। आप अपनी पत्नी के साथ फ्लर्ट करने का कोई भी मौका न छोडें। अपने पार्टनर के साथ डरावनी मूवी या कोई रोमांचित मूवी देखने से भी रोमांस की अनुभूति उत्पन्न होती है। ऎसा करके आप अपने पार्टनर को सैक्स के लिए तैयार कर सकते हैं। सैक्स लाइफ को कभी भी रूटीन न बनने दें। अपनी सैक्स लाइफ में नवीनता लाएं। रूटीन सैक्स लाइफ से कुछ समय बाद सैक्स लाइफ के प्रति बोरियत महसूस होने लगती है। ये टिप्स अपनाकर आप अपनी सैक्स लाइफ में नवीनता ला सकते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ सुखद दांपत्य जीवन का आनंद ले सकते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0