Home सेक्स में जरूरी है फोरप्ले

सेक्स में जरूरी है फोरप्ले

Posted by khaskhabar.com
sex foreplay

खुशहाल वैवाहिक जीवन में सेक्स का बहुत अहम स्थान होता है। लेकिन ज्यादातर कपल्स सेक्स को सिर्फ शरीर की भूख मानते हैं और धीरे-धीरे उनकी सेक्स लाइफ बोरियत से भर जाती है। साथ ही उनके वैवाहिक जीवन में भी कटुता आने लगती है। सेक्स के दौरान फोरप्ले का बहुत महत्तवपूर्ण स्थान है। फोरप्ले से आपकेसेक्स में नवीनता आती है। साथ ही आपके संबंध प्रगाढ होते हैं। सेक्स का असली आनंद तभी मिलता है जब पति-पत्नी के आपसी संबंधों के प्यार की ठंडक उनकी सम्पूर्ण देह में समा जाए। ऎसा तभी हो सकता है जब आपके संबंध बहुत मधुर हों और आप सेक्स को सिर्फ शारिरिक जरूरत न समझ कर उसे एंज्वाय करें। इसके लिएआपको सेक्स से पहले और बाद में फोरप्ले करना होगा। जल्दबाजी या सिर्फ शरीर की जरूरत को पूरा करने के लिए हडबडाहट में कुछ मिनटोकी कशमकश के बाद मुंह फेरकर सो जाने से आपकी पत्नी या पार्टनर के मन में सेक्स के प्रति अरूचि पैदा हो जाती है। सेक्स का भरपूर आनंद उठाने के लिए सेक्स से पहले और बाद में फोरप्ले जरूरी है। काम क्रीडा स्त्री और पुरूष दोनों के मन में उत्साह को जगाता है। फोरप्ले से स्त्री और पुरूष दोनों की कामग्रंथियां खुलकर पूरी तरह से क्रियाशील हो जाती है। ज्यादातर पुरूष सिर्फ फोटो देखकर या स्पर्श और कल्पना करने मात्र से उत्तेजित हो जाते हैं। अर्थात पुरूष शीघ्र ही उत्तेजित हो जाते हैं।
लेकिन औरतों इतनी जल्दी उत्तेजित नहीं हो पाती। औरतों को उत्तेजित होने के लिए सही माहौल, समय और कामक्रीडा की जरूरत होती है। स्त्री के उत्तेजित होने के समय को पुरूष अपने फोरप्ले से मेंटेन कर सकता है। कामक्रीडा या फोरप्ले के माध्यम से स्त्री के नाजुक अंगो को छेडकर उसमें सेक्स की चेतना भरपूर मात्रा में जाग्रत कर सकते हैं। साथ ही जो पुरूष सेक्स के दौरान फोरप्ले करता है। औरतों उसका साथ हमेशा चाहती है और उनकी अपने पार्टनर की बाहों में से निकलने की इच्छा नहीं करती। पुरूष यदि चाहे तो स्त्री को फोरप्ले के माध्यम से ही चरम तक पहुंचा सकता है।
औरतों को सेक्स के बाद मुंह घुमाकर सो जाने वाले पुरूष अच्छे नहीं लगते। औरतों सेक्स के बाद भी अपने पार्टनर का साथ चाहती हैं। औरतों की सेक्स चेतना काफी गहरी और मानसिक होती है। औरतों चाहती हैं कि सेक्स के बाद भी उसका पार्टनर उसे तब तक जकडे रहे जब तक वह खुद तृप्त न हो जाए। ऎसा करने से स्त्री को अपार चरम सुख व संतुष्टि मिलती है। अत: पुरूष को सेक्स के बाद भी फोरप्ले करना चाहिए। फोरप्ले को अपनी सेक्स लाइफ में शामिल कीजिए और देखिए किस तरह से आपकी पार्टनर पूरी तरह से आपकी हो जाएगी और आपके संबंध मजबूत हो जाएगें।