सेक्स फूड

Total Views : 2464
Share Friends
बहुत सी चीजें ऎसी है जिनको हम अपने दैनिकखान-पान में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हमको अनके गुणों के बारे में पता नहीं होता।आप दैनिक जीवन में काम आने वाली इन्हीं चीजों और खाद्य सामग्री से अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। आप अपने दैनिक जीवन में इन चिजों को अपनाकर और अपने खाने में थोडा सा परिवर्तन करके आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। यहां तक कि इन चीजों के प्रयोग से आप बहुत सी यौन दुर्बलताओं पर काबू पा सकते हैं। आइए हम आपको ऎसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने खान-पान में शामिल कर सेक्स लाइफ को बेहतर बना सयकतेहैं।
शहद: शहद से सभी लोग वाकीफ हैं। शहद बहुत से काम आता है। आप शहद को अपने चेहरे पर लगाकर अपने चहरे पर चमक भी ला सकते हैं और इससे आपको ऊर्जा भी मिलती है। बच्चों की अच्छी सेहत के लिए भी शहद महत्तवपूर्ण होता है। साथ ही सेक्स ड्राइव बढाने में भी शहद महत्त्वपूर्ण हैं। फारसी कहावत के अनुसार कोई भी जो़डा लगातार तीस दिनों तक शहद और पानी का सेवन करता है तो उनकी वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय और स्वर्गिक आनंद से भरा हुआ होता है। इस मान्यता के पीछे वैज्ञानिक आधार यह है कि शहद में उच्च गुणवत्ता वाले अमीनो-एसिड और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो दंपति को लंबी यौनक्रिया के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते हैं और आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मकत्तवपूर्ण योगदान देता है।
अदरक: कहते हैं कि भारतीय मसालों में बहुत सारे ऎसे हैं जो कि सेक्स ड्राइव को बढाने में मददगार होते हैं। अदरक भी उनमें से एक है। अदरक औषधि के रूप में भी कई रोगों का निवारण करती है। अदरक से सिर्फ चाय या सब्जी का जायका ही नहीं बढता बल्कि अदरक को सेक्स उत्प्रेरक भी माना जाता है। आप अदरक को अपने खान-पान में शामिल करके अपनी सेक्स लाइफ को एक नया आयाम दे सकते हैं और उसे बेहतर बना सकते है। इसकी तीखी खुशबू और स्वाद का यौन भावना से सीधा रिश्ता है। इसमें मौजूद तत्व व्यक्ति के भीतर रक्त संचार को तेज करते हैं। इसीलिए इसे हर लिहाज से एक बेहतर सेक्स उत्प्रेरक माना जाता है।
चाकलेट: चॉकलेट तो लगभग सभी को पसंद होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट से भी आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। चॉकलेट को भी सेक्स उत्प्रेरक के रूप में जाना जाता है। चॉकलेट में कुछ ऎसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि मस्तिष्क से एक खास तरह के हार्मोन के रिसाव को प्रेरित करते हैं। इस हार्मोन की मौजूदगी व्यक्ति में शांति और आनंद की भावना को लाता है, जो कि सेक्स उत्प्रेरक का काम करता है। आम तौर पर डार्क चाकलेट एक बेहतर सेक्स उत्प्रेरक का काम करती है।
गाजर: गाजर के गुणो से तो आप लोग भलीभांती परीचित होंगे। गाजर को चाहे आप कच्ची खाएं या उसे पकाकर उसकी सब्जी बनाकर खाएं। दोनों ही तरीके से गाजर आपकी सेहत के लिए महत्तवपूर्ण होती है। गाजर का ज्यूस भी काफी सेहतमंद होता है। साथ ही गाजर से पुरूषों की सेक्स ड्राइव क्षमता भी बढती है। गाजर पुरूषों में यौन शक्ति बढाने वाला माना जाता है। लंबे समय से गाजर का इस्तेमाल पु्रूषों की यौन क्षमता को मजबूती प्रदान करने में होता आया है। माना जाता है कि गाजर में मौजूद विटामिन्स का सामंजस्य व्यक्ति के स्त्रायु तंत्र को मजबूत बनाता है और व्यक्ति के जीवन में यौन सक्रियता लाता है।
सरसों: पंजाबीयों की पसंदीदा सब्जी होती है, सरसों का साग। सरसों के पकौडे भी काफी जायकेदार लगते हैं। लेकिन कई शोधों में यह सिद्ध हो चुका है कि सरसों सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में भी मददगार है। सरसों के सेवन से पुरूषों में कामेच्छा प्रबल होती है। अर्थात सरसों पुरूषों में यौन भवना को बढाती है। वषोंü से सरसों को सेक्सुअल ग्लैंड्स के लिए लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि सरसों के इस्तेमाल से स्त्री-पुरूष में यौन भावना को बढ़ाता है। 0 comments

sex,Love,food
Name:
Email:
Country:
Select Language :
Comment:


Astrology and Aastha Articles
Largest Collection Of Desktop Wallpapers
More