क्या आप सेक्स के लिए तैयार हैं

Total Views : 1951
Share Friends
सेक्स तभी करे जब आप चाहते हैं, किसी दबाव में किया गया सेक्स या यह सोचकर कि आप नहीं करेंगे तो दूसरा व्यक्ति गायब हो जाएगा, पता नहीं सेक्स करने में एक-दूसरे के साथ सहज हो पाएंगें या नहीं, संतुष्टि मिलेगी या नही, जब इस तरह के सवाल परेशान करते है, तब अपनी भावनाओं को मूंजरी न दें। अक्सर यह सवाल भी मन को परेशान करते हैं कि एक नए व्यक्ति के साथ कैसे संबंध बनाएं, इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि नए रिश्तों में यौन संबंध बनाने के लिए सही समय को जानना आवश्यक हैं।
आप खुद के लिए करे-
सेक्स तभी करे जब आप चाहते है, न कि किसी दबाव या इस सोच में कि अगर आप नही करेंगे तो दूसरा व्यक्ति गायब हो जाएगा। यह जरूर ध्यान रखें कि दूसरे व्यक्ति को रिश्तों की कितनी गंभीरता है, आप उसके लिए केवल एक गोदाम न बनें जहां वह अपनी इच्छापूर्ति करने के लिए आता हैं। जब आपको सही लगे तभी यौन संबंध बनाए और अपने आप के लिए बनाए।
यौन संबंधो की जल्दी न करें-
चाहे आप एक आदमी या एक औरत हैं, यह हमेशा बेहतर है कि शारीरिक संबंधो से पहले आपसी समझ से रिश्तों को मजबूत बनाएं क्योंकि जितना अधिक समय आप रिश्ता बनाने में लेंगे उतना ही समय आपको यह जानने के लिए मिलेगा कि क्या आप वाकई उस व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के लि तैयार हैं।
रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करें-
अगर आप सेक्स का भरपूर मजा लेना चाहते हैं तो अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं, उस व्यक्ति के बारे मे अधिक से अधिक जानें व उसे भी खुद आप को समझने का पूरा मौका दें। अपने आप से सवाल करें कि क्या वाकई आप उस व्यक्ति पर विश्वास करते हैं तो बिना सवाल आपके मन से आवाज आनी चाहिए हां मै करता/करती हूं। इससे आपको उसके और करीब जाने में सहजता महसूस होगी और यह एक अच्छे सेक्स की पहली शर्त भी है कि यौन संबंध बनाते वक्त आप दोनो सहज महसूस करें।
क्या यह आपके लिए पर्याप्त है-
सबसे पहले आपसी भौतिक निकटताओं को देखें जैसे कि क्या आपने हाथ पकडा है , क्या आपको एक दूसरे के हाथ पकडने से परेशानी महसूस हो रही है ,क्या आप एक दूसरे के प्रति खिंचाव महसूस कर रहे है, आपके पार्टनर द्वारा किया गया चुंबन उस शैली से मेल खाता है जैसा कि चुंबन शैली के बारे में आपके विचार हैं। इन सवालों के जवाब में आप सब सही पाते है तो शायद यही सही समय हैं।
सही समय का चुनाव-
चाहे यह अचानक या योजनाबद्ध हो, सुनिश्चित करें कि आप दोनों आराम से तथा अकेले में हो। यह जरूरी नहीं कि हमेशा सुगन्धित मोमबत्तियों और साटन शीट का बिस्तर ही हो परन्तु एक पार्कि ग स्थल या कार की वैक सीट कभी भी अच्छी जगह नही हो सकती है। जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा कंडोम का उपयोग करें
संबंध होने के बाद के लिए तैयार-
यौन संबंध बनाने के बाद अपने साथी को सहज बनाएं, कुछ प्यार भरी बातें और हंसी मजाक के माहौल से और रोमांटिक बना देता है। हो सकता है कि पहली बार किया गया सेक्स घटिया या अद्वैत हो सकता है परन्तु दोनों ही सूरतों में माहौल सहज बनाएं। इस समय और त्वरित संतुष्टि के युग में, यौन संबंध रिश्तों को परखने का एक महत्वपूर्ण प्रचलन बन गया है। बस इस बात का ध्यान रखें कि यह आपको किसी ऎसे दबाव में नहीं करना है जो आपको असहज बनाता हों। 0 comments

sex,Love,relationship
Name:
Email:
Country:
Select Language :
Comment:


Astrology and Aastha Articles
Largest Collection Of Desktop Wallpapers
More