Home परफेक्ट ब्राइड

परफेक्ट ब्राइड

Posted by khaskhabar.com
perfect bride

हर इंसान सबको अपनी तरफ आकर्षिक करना चाहता है खासतौर पर लडकियां। लडकियां सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बहुत कुछ करती हैं। हर लडकी अच्छे तरीके से सजती-संवरती हैं। हर लडकी यह जानने के लिए उत्युक रहती है कि लडके उनमें कौन सी बातों को पसंद करते हैं।
हंसमुख: हंसमुख इंसान को हर कोई पसन्द करता है। पुरूष भी ऎसी महिलाओं को ज्यादा पसंद करते हैं जो हंसमुख हों। इसलिए हमेशा खुशमिजाज रहें। यदि आप किसी दोस्त के साथ हों और माहौल मजाकिया हो तो आपको भी उसी अंदाज में रहना चाहिए।
समझ: समझदार इंसान को हर कोई पसंद करता है। जितनी आप समझदार होगीं आप अपने साथी से उतना ही अधिक प्यार पाएंगी। पुरूष चाहते है कि महिलाएं उनकी बातों को ध्यान से सुने और समझे। यही बात पुरूषों को आपके प्रति इमोशनल बनाता है।
इंटेलिजेंट: इंटेलिजेंसी एक ऎसा गुण है, जिससे पुरूष ताउम्र प्रभावित रहते हैं। पुरूषों को इंटेलिजेंट महिलाएं ज्यादा लुभाती हैं।
मधुर वाणी: मधुर वाणी हर किसी को प्रभावित करती है। कडवे बोल नहीं बोलने चाहिए और ना ही तानों में बात करनी चाहिए। मीठी और मधुर आवाज से आप सबको अपनी और आकर्षित कर सकती हैं।
फिट रहिए: हर व्यक्ति को अपने आप को फिट रखना चाहिए। बेडौल महिलाएं पुरूषों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पातीं। शरीर का सुडौल होना जहां आपको स्वस्थ रखता है वहीं पुरूष भी आपकी ओर आकर्षित होते है।
ऊर्जावान: हर समय एनर्जेटिक रहकर आप अपने साथी और अपने ससुरालवालों को अपनी ओर आककर्षित कर सकती हैं। मेहमानों के सामने आपसे गर्मजोशी की उम्मीद की जाती है और इससे मेहमान भी प्रभावित होते हैं।
स्वादिष्ट खाना: प्यार का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। यह कहावत बिल्कुल सही है। आप अपने स्वादिष्ट खाने से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। यदि आप अपने परिवार का पसंदीदा खाना स्वादिष्ट बनाकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।
सामाजिक होना: हर पुरूष चाहता है कि उसकी पत्नी सोशल हो। वह घर आए मेहमानों और घरवालों से तहजीब से पेश आएं और उनकी यथोचित आवभगत करें ताकि उनकी प्रतिष्ठा बनी रहें। सोशल या सामाजिक होने से आपका व्यक्तित्व आपके पति की नजरों में और भी ज्यादा सम्माननीय हो जाएगा।
समर्पण: समर्पण की उम्मीद हर पुरूष रखता है। समर्पित महिलाएं पुरूषों द्वारा बहुत पसंद की जाती हैं। समर्पण की भावना और गुण से आप अपने पति और परिवार को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं।
सांमजस्य: हर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उसमें सामंजस्य का होना बहुत जरूरी है। एक दूसरे से तालमेल बैठाकर चलना, एक दूसरे की परेशानियों को समझना और कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली सि्त्रयों को पुरूष बहुत पसंद करते हैं।
ऊपर बताए गए सभी गुण और बातों को अपनाकर और उन्हें अपने जीवन में ढालकर आप सबकी चहेती बन सकती हैं।