Home बनाएं अपने हनीमून को यादगार [भारत में] पार्ट 2

बनाएं अपने हनीमून को यादगार [भारत में] पार्ट 2

Posted by khaskhabar.com
make your honeymoon remember with love

हम आपको अपने पिछले लेख [बनाए अपने हनीमून को यादगार भारत में] के पहले पार्ट में हिल स्टेशन, हिस्टोरिकल और बीच डेस्टीनेशन के बारे में बता चुके हैं। लेख के इस दूसरे भाग में हम आपको भारत के वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन और बेक वाटर डेस्टीनेशन की जानकारी देंगे।
वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन
आपको यह जानकर आpर्य होगा की भारत में वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन हनीमून कपल्स को काफी पसंद आते हैं। आप भी अपने साथी के साथ वन्यजीव पर्यटन का आनंद लेकर अपने हनीमून को सदैव के लिए अविस्मरणीय बना सकते हैं। हनीमून ट्यूर के लिए भारत में रणथम्भौर, कान्हा, पेरियार और बांदीपुर जैसे भव्य वन्यजीव पार्क हैं।
1. रणथम्भौर नेशनल पार्क: रणथम्भौर नेशनल पार्क अरावली और विंध्य पहाडी श्रंखला के बीच 400 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। आपको इस क्षेत्र के आस-पास बहुत सी पहाडियां, तालाब और झीलें मिल जाएंगी। इस पार्क के मुख्य वन्यजीव आर्कषण बाघ हैं। यहां पर नेवला, जंगली सुअर, नील गाय, सियार और अन्य प्रकार के जानवर आपको देखने को मिल जाएंगे। यहां पर तेदुए और नेवलों की विभिन्न प्रजातियां आपको देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप यहां पर महल, दुर्ग और शाही छतरियों का भी आनन्द ले सकते हैं। यहां पर ठहरने के लिए अच्छे होटल जैसे वन्य विलास, रणथम्भौर रीजेंसी और राय पैलेस हैं।
2. कान्हा नेशनल पार्क: कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश में स्थित है और यह 200 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इस पार्क में आपको हिरण, चीतल, नील गाय, जंगली भैंसे और लंगूर जैसे प्राणियों की विभिन्न प्रतातियां मिल जाएंगी। समुद्री वनस्पति के साथ विदेशी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां और उनका कलरव आपको अपनी ओर आर्कषित करेगा। जब पक्षियों के कलरव के बीच आप इस पार्क में अपने साथी के साथ यहां की हरियाली का लुत्फ उठाएंगे तो वे पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। आवास की यहां अच्छी सुविधा है। यहां का सबसे लाकप्रिय होटल है टाइगर रिजोर्ट और कृष्णा जंगल रिजोर्ट।
3. पेरियार वन्यजीव अभ्यारण: पेरियार वन्यजीव अभ्यारण केरल में स्थित है। यहां पर आप पश्चिमी घाट के ढलान में अपने साथी के साथ रोमांटिक झीलों का आनन्द ले सकते हैं। यहां के प्राकृतिक दृश्य आपको रोमांचित कर देंगे। यहां पर आपको हाथी, सांप और छिपकलियों की विभिन्न प्रजातियां मिल जाएगी। खेल पक्षियों के दृश्य जैसे ग्रे बगला, किंगफिशर और पहाडी माइनैस जैसे पक्षियों के दृश्य आपको रोमांचित कर देंगे। जब आप अपने साथी के साथ मोटरबोट में सवारी का आनंद लेंगे तो आपको वाच टावर नतर आएंगे। इस पार्क में आप महल का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह पार्क भारत के हनीमून स्थलों में एक विशेष महत्तव रखता है। ठहरने के लिए आपको यहां पर अच्छे होटल मिल जाएंगे। ताज गार्डन रिट्रीट, होटल अरन्या निवास, होटल स्पाइस यहां के प्रसिद्ध होटल हैं। बेक वाटर डेस्टीनेशन हनीमून कपल्स के लिए बेकवाटर डेस्टीनेशन से ज्यादा सुंदर दर्शनीय स्थल नहीं हो सकते। केरल अपने मेहमानों का स्वागत अपने हरे पानी और ठंडी हवाओं में लहराते हुए खजूर के पेड से करता है।
बेकवाटर डेस्टीनेशन और उनके मनोहारी प्राकृतिक दृश्य अपने आप में अनोखे हैं।
1. कोचीन: कोचीन को अब कोçच्चा के नाम से जाना जाता है। इसे अरब सागर की रानी के नाम से भी जाना जाता है। कोचीन बंदरगाह की हवाओं में मसालों की खुशबू बिखरी हुई है। यहां से कोçच्चा के बेकवाटर डेस्टीनेशन यात्रा की शुरूआत होती है। आप यहां के शांत पानी पर अपने साथी के साथ नौकायान का आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर यहूदीयों के आराधनालय, सेंट फ्रांसिस चर्च और फोर्ट कोचीन की यात्रा करते हुए प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां ठहरने के लिए ताज मालाबार होटल, ट्राइडेंट, ली मेरिडियन जैसे होटल हैं।
2. अलाप्पुझा: केरल का यह बेकवाटर डेस्टीनेशन पूर्व के वेनिस के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर भी आप हाउसबोट से कई सुन्दर स्थलों का लुत्फ उठा सकते हैं। जब आप अपने साथी के साथ हाउसबोट में यात्राकरेंगे तो पानी में अठखेलियां करते हुए पक्षी हवा में लहराते हुए पेड आपका मन मोह लेंगे। आप हाउसबोट से यहां कई नहरों की भी यात्रा कर सकते हैं। यहां की इमारतों में आपको विदेशी औपनिवेशिक शैली की झलक देखने को मिलेगी। यदि आप अपने हनीमून को अविस्मरणीय बनाना चाहते हैं तो आप होटल लेक पैलेस में ठहर सकते हैं। यह होटल वेम्बानाड झील के किनारे स्थित है। इस झील में वर्ष में एक बार सांप नौका दौड होती है।
3. कुमारकोम: इस टाउन की प्राकृतिक संपदा का मजा लूटने के लिए आपको हाउसबोट से यात्रा करनी होगी। अपने साथी के लिए एक परफेक्ट हाउसबोट बुक करें और उसे इस बेकवाटर डेस्टीनेशन की यात्रा पर ले जाएं। हाउसबोट से यात्रा करते हुए आपको झील का नीला पानी और साफ आसमान का संयोजन दिखाई देगा। यात्रा के दौरान गुजरते हुए खजूर के पेड, मैंग्रोव और धान के खेत आपका मन मोह लेंगे। आप पानी में खेलते हुए किंगफिशर, हेरान्स जैसे जल पक्षियों के खेल का भी लुत्फ उठा सकते हैं। हाउसबोट से उतरने के बाद आप ताज गार्डन रिट्रीट, नारियल लैगून रिजॉर्ट और रैडिसन प्लाजा रिजॉर्ट होटल में ठहर सकते हैं। यहां नर आप स्पा और मसाज थैरेपी का आनंद ले सकते हैं। आप अपने साथी के साथ इनमें से बताए गए उसकी पसंद के स्थान पर जाकर अपने हनीमून के क्षणों को यादगार बना सकते हैं। बनाएं अपने हनीमून को यादगार [भारत में] पार्ट 2 हम आपको अपने पिछले लेख [बनाए अपने हनीमून को यादगार भारत में] के पहले पार्ट में हिल स्टेशन, हिस्टोरिकल और बीच डेस्टीनेशन के बारे में बता चुके हैं।
लेख के इस दूसरे भाग में हम आपको भारत के वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन और बेक वाटर डेस्टीनेशन की जानकारी देंगे।