Home चंद्रराशि अनुसार प्रेम संबंध [वृश्चिक राशि]

चंद्रराशि अनुसार प्रेम संबंध [वृश्चिक राशि]

Posted by khaskhabar.com
Love compatibility scorpio

वृश्चिक + मेष :आपको एक दूसरे के साथ की बहुत आवश्यकता होती है और आप एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते हैं। समय नहीं देने के कारण रिश्ते में असंतुलन भी पनपने लगता है। अगर आप कोशिश करने पर सफल हो जाते हैं तो रिश्तों की थो़डी सी दूरियाँ तो खत्म होने लगती है। यह सोचना कठिन हो जाता है कि आपके रिश्ते की बुनियाद कौन है और किसकी वजह से यह रिश्ता चल रहा है। आप दोनों ही नेतृत्व और कंट्रोल करना पसंद करते हैं। आपके पार्टनर को स्वतंत्रता पसंद होती है जबकि आपको रहस्यमयता पसंद होती है और अपने हिसाब से काम करनापसंद करते हैं। आपके रिश्ते में धैर्य और संयम की कमी होने के कारण रिश्तों में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक + वृषभ : आप बहुत शान्त स्वभाव के व्यक्ति हैं। गुस्सा आने पर आप जब तक नहीं बोलते बस तब तक हीं नहीं बोलते हैं और जब बोलते हैं तब सब-कुछ तहस-नहस कर देते हैं। आपका पार्टनर संयमित विचारों वाला व्यक्ति है। लेकिन जिद्दी भी बहुत है, जो उसने एक बार सोच लिया फिर उसके इरादे को कोई भी नहीं बदल सकता है। आपको उस प्यार से वास्तविकता से परिचित कराना होगा और अपने रिश्ते को सफल बनाना होगा। आपको कभी-कभी दूसरों की गलती को भी भूलने का प्रयास करना चाहिए। वृश्चिक + मिथुन : आप और आपका रिश्ता बिल्कुल अलग विचारों का है। वास्तविकता से परे हैं। आपका साथी का व्यवहार एक जगह टिक कर नहीं रह सकता है। दिमाग में कुछ ना कुछ हमेशा चलता रहता है और वह अपना काम कब निकाल लेता है, आपको पता भी नहीं चलेगा। आप बहुत ज्यादा Possasive हो जाते हैं जो आपका पार्टनर पसंद नहीं करता है। आपको उसे बाँधकर या बंदिशे लगाकर नहीं बल्कि प्यार से संभालकर रखना चाहिये। जिससे वह आपका सम्मान करें। प्यार को डर से नहीं उसे तो महसूस किया जाता है। आपको उसे समझने का प्रयास करना चाहिए।
वृश्चिक + कर्क : आपका पार्टनर भावुक होता है। वही आप थो़डे से भावुक और कभी-कभी प्रैक्टिकल भी हो जाते हैं। आप अपने रिश्तों को किसी के साथ बाँटना पसंद नहीं करते हैं। आपके साथी के अन्दर पूर्वाभास होने का एक विशेष गुण होता है तो कभी-कभी आपको उसके कहे अनुसार भी चलने का प्रयास करना चाहिए। उसे लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं है जबकि आपको लोगों से मिलना, अपने व्यवसाय का सर्किल को बढ़ाना पसंद होता है इसलिये अचानक नहीं, धीरे-धीरे अपने पार्टनर को लोगों से मिलाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि अगर आपका साथ उसे मिलेगा तो वह कुछ भी करने को तैयार हो जायेगा।
वृश्चिक + सिंह : आप दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा नहीं चलता है लेकिन अपने प्रयास से उसे निभाने में सफल हो जाते हैं। आप दोनों में बहुत सी विभिन्नता है। विचारों में मतभेद होते हैं, एक आग है तो दूसरा पानी। इसलिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा जिस दिन आपके पार्टनर को गुस्सा आएगा तो वह सब कुछ तहस-नहस कर सकता है। आपके पार्टनर को कुछ अधिकार चाहिए। अगर आप उन्हें प्यार से समझाये तो वह मान जाते हैं। आपकी आदत है आप अपना अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं परन्तु आपको अपनी आदत में थो़डा-सा बदलाव करके अपने रिश्ते में मधुरता ला सकते हैं।
वृश्चिक + कन्या : आप दोनों की जो़डी बहुत अच्छी है। आप दोनों में धैर्य की अधिकता है परन्तु आप लोग यह भूल जाते हैं कि दोनों ही शान्त रहेंगे तो रिश्ता कैसे पनपेगा। उसके लिए किसी एक को तो अपनी चुप्पी खत्म करके पहल करनी ही होगी। आपका पार्टनर बहुत ही संवेदनशील होता है और बहुत जल्दी भावुक भी हो जाते हैं। दोनों के अंदर ही व्यावहारिकता है परन्तु ऎसा सोच समझकर अपनी व्यक्तिगत जीवन में दूरी न आने दें। एक दूसरे के साथ समय बितायें और खुलकर बातें करें। इससे आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी और प्रसन्न भी रहेंगे।
वृश्चिक + तुला : आपके अंदर स्थिर रहने का गुण है तो आपके पार्टनर के अंदर संतुलित रहने का गुण है। आपको गुस्सा आने पर उसे कैसे शान्त करना है, यह आपको बखूबी पता है। रिश्तों की प्रगाढ़ता के लिए समय देना और उसे समझना उन्हें पता होता है। अगर आप कभी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते तो अनकही बातों को भी समझ जाते हैं। आप दोनों का रिश्ता लम्बे समय तक चलता है। उन्हें अपने कार्यो के साथ-साथ विचारों में स्वतंत्रता चाहिए और वह मिलने पर वह सभी बातें perfectly करते हैं और आपको प्रसन्न रखने के लिए हर संभव प्रयास भी करते हैं।
वृश्चिक + वृश्चिक : आप दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रहता है क्योंकि आप दोनों एक ही स्वभाव के व्यक्ति हैं। कहते है ना opposition attracts इसलिए आप दोनों में किसी एक को तो अपनी आदत में बदलाव लाना होगा। एक दूसरे से अपने मन की बातें कहने से दिल हल्का होता है इसलिए रहस्यमता को त्याग कर थो़डा सा समय साथ में बिताये। रिश्तों में ही विश्वास नहीं होगा तो कोई भी आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकता है इसलिए किसी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें।
वृश्चिक + धनु : आप दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा है। कभी प्यार और कभी प्यारी से तकरार। छोटी सी नोंक-झोंक ही आपके प्यार में रिश्ते की पहचान होती है। कभी-कभी छोटी सी गलतफहमियों से आपके रिश्ते में दूरी आ जाती है परन्तु यह खत्म होने पर आपका रिश्ता उतनी ही मजबूती से ख़डा होता है। आपके पार्टनर को सभी चीजें जल्दी चाहिए होती हैं, उसमें संयम की कमी होती है। जबकि आपमें धैर्य होता है। आपको उसे समझाना चाहिए कि सब्र का फल मीठा होता है। जल्दबाजी में किये गये निर्णय अकसर गलत साबित होते हैं।
वृश्चिक + मकर : आप दोनों का रिश्ता उतना अच्छा नहीं होता है परन्तु उसे सँवारने का प्रयास अकसर करते रहते हैं। आपके पार्टनर को न्याय पसंद होता है जबकि आप उसके लिए नहीं बोल पाते हैं और इसलिए आपके बीच में बहस होती रहती है। आप शान्त रहते हैं परन्तु जब सब लोग चुप हो जाते हैं और किसी टॉपिक को भूल भी जाते हैं, आप तब बोलते हैं जो बात आपका साथी पसंद नहीं करता है। वह आपको समझने का प्रयास तो करता है परन्तु हमेशा आपका नया रूप उसके सामने आता है और वह जिस बात की उम्मीद आपसे नहीं करता है, आप वह चीज ही करते हैं इसलिए आपको रहस्यमयता छो़डकर अपने साथी के साथ थो़डा सा समय बिताकर उससे अपने दिल की बात कहनी चाहिए।
वृश्चिक + कुंभ : आपके अपने साथी के साथ संबंध बहुत अच्छे तो नहीं कहे जा सकते हैं लेकिन यदि आपका साथी सब कुछ सहन करके आपके साथ निभा पाये तो ये रिश्ता अच्छा चलता है। आप क्योंकि भावनात्मक, संवेदनशील, हठी है, जबकि आपका साथी किसी भी बात के प्रति जिम्मेदार, ईमानदार, गंभीर है। ऎसे में अपने रिश्ते को बनाने के लिए आप दोनों को ही अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आप दोनों को ही लगता है कि एक दूसरे को खुश करने के लिए आप कार्य करते हैं। अपने रिश्ते में इस भावना को ना आने दें कि आप उनके लिए उनसे ज्यादा करते हैं।
वृश्चिक + मीन : आपका आपके साथी के साथ बहुत अच्छा संबंध रहता है। आप अत्यन्त ही भावुक, संवेदनशील, हठी एवं साफ बोलने वाले हैं और आपका साथी जिम्मेदार, सहानुभूतिपूर्वक सभी का ध्यान रखने वाला है। वह सभी से प्यार करता है और प्यार पाने की इच्छा भी रखता है जबकि आप उनसे प्यार करते हैं तो उन पर अपना अधिकार समझते हैं। आप अपने साथी को किसी के साथ बाँटना पसंद नहीं करते हैं। आप दोनों का रिश्ता बहुत लंबा चलता है। आपके रिश्ते में आपसी समझ, तालमेल एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान होता है।
आभार: एस्ट्रोब्लेसिंग डॉट कॉम