Home अच्छी नेतृत्व शक्ति वाले होते हैं वृश्चिक लग्न वाले

अच्छी नेतृत्व शक्ति वाले होते हैं वृश्चिक लग्न वाले

Posted by khaskhabar.com
know your lagan

इनके व्यक्तित्व पर मंगल का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। ये लम्बे और पतले होते हैं। स्वभाव में उग्रता होने के कारण नेतृत्व शक्ति अच्छी होती है परन्तु स्थिर स्वभाव होने के कारण जीवन में स्थिरता रहती है। हर काम को टिक कर करते हैं। जल तЮव होने के कारण जिस तरह जल कभी बहुत शान्त और कभी उसमें उग्रता आने पर सब-कुछ तहस-नहस कर देता है वहीं बातें इनमें भी पायी जाती हैं। इसलिए इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखना चाहिए क्योंकि ऎसे में अक्सर ये लोग अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। बिच्छु का चिह्न होने के कारण जिस तरह बिच्छु पीछे से डंक मारता है उसी प्रकार ऎसे व्यक्ति जब किसी बात पर रिएक्ट करना होता है तो साथ के साथ न करके बाद में उस बात का बदला अवश्य लेते हैं, जो कभी-कभी खतरनाक साबित हो जाता है। ऎसे व्यक्ति बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं और सभी के बीच में अपनी जगह बना लेते हैं। ऎसे व्यक्तियों की याददाश्त बहुत अच्छी होती है और कुछ भी भूलते नहीं है। ऎसे व्यक्तियों में सहन शक्ति बहुत होती है। ऎसे व्यक्तियों को चटपटा खाना पसंद होता है। परन्तु इन्हें तीखा नहीं खाना चाहिये अन्यथा शरीर में पित प्रकृति बढ़ जाने से परेशानी उठानी प़ड सकती है।
इनके स्वभाव में क्रोध रहता है परन्तु दिल के नरम होते हैं। इन्हें मैनेजमेंट पसंद होता है। अनुशासनहीनता इन्हें पसंद नहीं होती है, न तो ये कर पाते हैं और ना ही सहन कर पाते हैं। इनमें उदारता का गुण भी मिलता है। ये चंचल मस्तिष्क वाले तथा अधिक भावुक प्रकृति के होते हैं, जिस कारण इन्हें छोटी-छोटी बातों का बुरा लग जाता है। इन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाये रखना चाहिए और भोजन समय पर करना चाहिए। ये आराम पसंद होते हैं।
परन्तु अगर मैनेजमेंट इनके हाथों में हो तो उसे बखूबी निभाते हैं। ये लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं जिस कारण अपने निर्णय पर टिके रहते हैं। कभी-कभी वह प्रकृति नुकसानदेय साबित होता है क्योंकि ये लोग अपने गलत निर्णयों पर भी स्थिर रहते हैं। इन्हें चाहिए कि जब कोई प्रिय या वरिष्ठ साथी/रिश्तेदार समझाएं तो अपने निर्णयों का पुनर्विलोकन चाहिए। ये लोग योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैं, चाहे उसके लिए इन्हें कितना भी इंतजार करना प़डे। इनमें धैर्य और संयम की प्रधानता होती है। मेष लग्न वृषभ लग्न मिथुन लग्न कर्क लग्न सिंह लग्न कन्या लग्न तुला लग्न वृश्चिक लग्न धनु लग्न मकर लग्न कुंभ लग्न मीन लग्न


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0