Home क्या गिफ्ट दें फ्रेंड को, जानिए राशि के अनुसार

क्या गिफ्ट दें फ्रेंड को, जानिए राशि के अनुसार

Posted by khaskhabar.com
friendshipday

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) - आपके दोस्त को रोमांच पसंद है। जितनी खुशी इनको किसी से जीतने में मिलती है, उतनी किसी चीज से नहीं मिलती। आप इन्हें फ्रेडशिप-डे पर किसी गेम का टिकिट गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें किसी वाटर गेम्स की जगह में ले जाइये या इन्हें किसी रेस्टोरेन्ट में ले जाकर गर्मा-गरम तीखा और तेज मसाले का चटपटा खाना खिलाइये या इन्हें कोई ज्यू़डो कराटे में काम आने वाली कोई चीज गिफ्ट कीजिये। ये इन चीजों से बहुत खुश होंगे।
वृषभ (20 अप्रैल से 21 मई)- आपका फ्रेड çएटिव है। इनको न केवल सुन्दर चीजें पसंद है बल्कि इन्हें सुन्दर दिखना भी पसंद है। फ्रेडशिप-डे पर किसी अच्छी कम्पनी का परफ्यूम या कॉस्मेटिक्स या किसी पार्लर का पैकेज भी दे सकते हैं। इन्हें कोई बॉडी मसाज का पैकेज भी दे सकते हैं। इन्हें कोई रंगीन सुन्दर फूलों का बुके गिफ्ट कर सकते हैं।
मिथुन (21 मई से 21 जून)- ये कला के पुजारी हैं। ये बहुत जल्दबाजी में रहते हैं। इन्हें मजाक करना भी पसंद है तथा ये हमेशा युवा ही दिखना पसंद करते हैं। इन्हें किसी थियेटर का टिकिट खरीद कर भी गिफ्ट कर दें। इन्हें कोई सुन्दर सा मोबाईल फोन भी दे सकते हैं। इन्हें आप डिजिटल कैमरा भी दे सकते हैं या फिर सुन्दर-सा पेन ही भेंट कीजिये।
कर्क( 21 जून से 22 जुलाई) - इन्हें कोमलता से बहुत लगाव है। ये बहुत संवेदनशील और तथा हर एक काम को बहुत जल्दी फाइनल करना चाहते हैं तथा इन्हें पानी से बहुत लगाव है इसलिए इन्हें आप फ्रेडशिप-डे पर किसी वाटर पार्क में घुमाने ले जाये या इन्हें किसी भी बीच पर घुमाने ले जाये तो ये बहुत प्रसन्न होंगे। इन्हें आप छोटा-मोटा ए`ेरियम भेंट कर सकते हैं। किसी स्वीमिंग पूल का पैकेज दे सकते हैं। इन्हें कोई चांदी का छोटा आईटम भेंट कर सकते हैं।
सिंह( 22 जुलाई से 22 अगस्त) - इन्हें सबसे अलग दिखने की चाह होती है। ये अपनी हुकूमत और रूबाब बनाए रखना चाहते हैं और अनुशासन से बाहर जाना इनको कतई पसंद नहीं है इसलिए इन्हें आप कोई ऎसा टी-शर्ट दीजिये, जिस पर कोई यूनीक सी कलाकृत्ति हो। इन्हें कोई यूनीक टाइप की घडी दे सकते हैं। चाहे तो इन्हें यूनीक गानों की सी.डी. भी गिफ्ट करें ये बहुत खुश होंगे।
कन्या(22 अगस्त से 22 सितम्बर) -आपके फ्रेड जिन्दगी को जिन्दाजिली से जीना चाहते हैं इसलिए इन्हें किसी अच्छे से शॉपिंग मॉल में शॉपिंग कराने ले जाए और इन्हें अपनी पसंद की शॉपिंग करवाएं। इन्हें पिक्चर दिखाने ले जाएं अत: इन्हें कोई अच्छी सी किताबों का सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। अच्छा सा पेन गिफ्ट कर दीजिये, कोई कटलरी सैट दीजिये। इन्हें खाने-पीने का भी बहुत शौक है, विशेष कर फल और सब्जियां इसलिए इन्हें एक सुन्दर सी फ्रूट्स की टोकरी गिफ्ट कीजिये।
तुला(22 सितम्बर से 23 अक्टूबर)-इन्हें सुन्दरता पसंद है। सुख से रहना और मौज-शौक करना इनका एक पैशन होता है इसलिए इन पर ये खूब खर्चा भी करते हैं इसलिए इन्हें फ्रेडशिप-डे पर इन्हें कोई वीडियो गेम्स दीजिये। आप इन्हें रोमांटिक पेन्टिग्स या कैमरा भी दे सकते हैं।
वृश्चिक (23 अक्टूबर से 22 नवम्बर)- इन्हें रहस्य पसंद है। ये अपने दिल की बात खुलकर नहीं करते हैं। देना ही है तो इन्हें आप अपना समय दीजिये ताकि ये अपने दिल की बात कह सकें। इन्हें कोई रहस्यमयी उपन्यास दीजिये।
धनु(22 नवम्बर से 21 दिसम्बर) - ये खाने के बहुत शौकीन हैं। ये भगवान में विश्वास रखने वाले तथा दया और न्याय के पुजारी हैं। इनकी आध्यात्मिक रूचि होती है इसलिए इन्हें फ्रेडशिप-डे पर कोई ऎसी पेंटिंग या पुस्तक दें जो इनके अनुकूल हो। ये नई-नई विद्या सीखने के शौकीन हैं इसलिए उन खास संस्थाओं में इनका रजिस्ट्रेशन करवा दे या उनका फॉर्म लाकर इनको दें, जो कुछ नया सिखाती हो। इन्हें किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लजीज खाना खिलाएं। ये बहुत खुश होंगे।
मकर(21 दिसम्बर से 20 जनवरी ) - इन्हें पुरानी चीजें पसंद हैं। पह़ाड पसंद है। इन्हें फ्रेडशिप-डे पर पह़ाडी पर पिकनिक मनाने के लिए ले जाए। इन्हें पुराने गानों की सी.डी. गिफ्ट करें। इन्हें कोई डायरी या प्लानर गिफ्ट करें, जिससे ये अपने काम की रफ्तार थो़डी बढ़ा सके। इन्हें चम़डे के पर्स या अच्छे जूते सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इन्हें काल रंग का वोलेट दीजिये, इन्हें बहुत पंसद आएगा।
कुंभ(20 जनवरी से 18 फरवरी) - ये कल्पना की उ़डान में उ़डने वाले होते हैं तथा नई चीजों की खोज करना या किसी बात की तह तक जाना इनकी आदत होती है। किसी का उपकार करके भी ये बहुत खुश होते हैं। इसलिए इन्हें इस बार फ्रेडशिप-डे पर अच्छा सा मोबाइल या आईफोन दीजिये। इनकी सारी दुनिया इसी मोबाइल में सिमट जाएगी। चम़डे का पर्स या इन्हें कोई इलेक्ट्रोनिक्स का आइटम जो इनका पसंदीदा हो, इन्हें दीजिये। इन्हें लेपटॉप भी बहुत पसंद आएगा, यदि आपकी पॉकेट अलाउ करें। इन्हें अगर आप बहुत सुन्दर ड्रेस देंगे तो ये आपकी पसंद की दाद देने नहीं थकेंगे।
मीन(18 फरवरी से 21 मार्च )- ये बहुत सेन्सिटिव होते हैं इसलिए इन्हें कोई दिल को छूने वाली चीज दें। इन्हें वॉटर पार्क में घूमने ले जाइये। ये वहाँ बहुत एन्जाँय करेंगे। पह़ाडों की सैर करवाने ले जाए। आप इन्हें योगा या मेडिटेशन सेंटर में मेम्बरशिप दिलवा देंगे तो ये हमेशा आपको याद करते रहेंगे और तो और आप इन्हें स्वर्गलोक की सैर जैसी कोई किताब गिफ्ट करेंगे तो ये उसे ब़डे चाव से पढ़ेंगे। इनसे कभी आप झूठ न बोले, ये ईमानदारी और क्षमाशीलता के पुजारी हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0