Home बैड ब्वॉयज अट्रैक्शन

बैड ब्वॉयज अट्रैक्शन

Posted by khaskhabar.com
bad boys attarection

एक स्टडी कहती है कि दबंग या बुरे किस्म के लडकों को लडकियां ज्यादा पसंद करती हैं। वे उनसे प्रभावित ही नहीें होतीं बल्कि उनके प्यार में भी पड जातीे हैं। आखिर ऎसा क्या होता है उनमें जो अच्छी लडकियों को उनकीे ओर खींचता है। कितनी दूर तक चल पाते हैं ऎसे रिश्ते। हाल में हुई एक स्टडी इस बात को और पुख्ता करती है कि वाकई लडकियां बुरे लडकों के चगुंल में ज्यादा फंसती हैं। असामाजिक या आपराधिक प्रवृति के पुरूष जिंदगी में कुछ और हासिल करें या नहीें कुछ समय तक के लिए लडकियों का ध्यान जरूर आकर्षित कर लेते हैं। ऎसा आखिर क्या होता है उनमें।
1. कैसे जीतते हैं दिल एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि आक्रामक, कठोर, चालाक और मतलबी किस्म के पुरूष न सिर्फ लडकियों से फ्लर्टिग में माहिर होते हैं बल्कि उनकी सेक्स लाइफ भी अधिक अच्छी होती है। इस स्टडी को सही मानें तो ईमानदार, विनम्र, वफादार और सीधे-सादे लडके लडकियों की गुड लिस्ट में कम ही हैं। जेम्स बॉन्ड जैसे चरित्र बैड ब्वॉयज को गढने में काफी मदद करते हैं। ऎसे लोग समझौता नहीं करते स्पष्टवादी होते हैं। जोखिम भरे काम करना इन्हें भाता है। साथ ही ये लडकियों को लुभाने के सभी गुर जानते हैं। लडकियों से रिश्ते बनाना इनकी फितरत होती है लेकिन किसी भी रिश्ते से वे जल्दी ही ऊब जाते हैं और फिर कोई नया रिश्ता तलाशने लगते हैं। ऎसे लोग दोस्तों की पत्नी बहन या पे्रमिका को भी नहीें छोंडते। लेकिन ये अच्छे लडकों की तुलना में बाजी मार लेते हैं।
2. विपरीत धु्रवों का आकर्षण लडकियों ऎसे लडकों को पसंद क्यों करती हैं। यह सवाल जटिल है। यहां दो विपरीत धु्रवों के आकर्षण का सिद्वांत काम करता है। लडकियां सीधी-सादी राह पर चलने वाली और सुरक्षित माहौल में पलने-बढने वाली होती हैं। एकाएक जब वे बिल्कुल विपरीत स्वभाव के किसी लडके से मिलती हैं तो उससे प्रभावित हो जाती हैं। क्योंकि वह भावनाओं को पढ सकता है लडकी के सामने आत्मविश्वास से भरपूर दिखता है। ऎसा लडका फिल्मी स्टाइल में लडकी को प्रपोज कर सकता है। यहां तक कि कई बार बलपूर्वक भी उसे प्रभावित करने की कोशिश करता है। चूंकि लडकियां अपने आसपास या घर में आदर्श छवि वाले पुरूषों के संपर्क में रहती हैं ऎसे में कोई बिल्कुल भिन्न व्यक्तित्व वाला शख्स सामने आता है तो उससे प्रभावित हो जाती हैं। कई बार इस खेल में वे अपना दिल भी हार जाती हैं।
3. सुरक्षा का एहसास लडकियों को एक सुरक्षित कवच की जरूरत होती है। उन्हें बाहरी दुनिया असुरक्षित लगती है। ऎसे में अगर कोई पावरफुल व्यक्ति उनका संरक्षक बनकर खडा होता है तो वे प्रभावित हुए बगैर नहीं रहतीं। बचपन से वे अपने पिता या भाई के संरक्षण में रहतीे हैं। पिता या भाई की कठोर छवि उन्हें इस बुरे लडके में भी दिखती है। इसलिए आक्रामक, क्रोधी और हावी होने वाला पुरूष्ा उन्हें अच्छा लगता है। कहा जाता है कि लडकियां अपने पिता से और लडके मां से अधिक प्रभावित होते है। अपने अवचेतन में वे पति या प्रेमी में भी वे ही गुण खोजती हैं जो उनके पिता मेें होते हैं। बुरे लडकों की यही क्रोधी व कठोर मानसिकता उन्हें प्रभावित कर लेती हंै।
4.वर्जनाओं को तोडने का साहस मनुष्य कई बार वर्जनाओं को तोडना चाहता है। जंगल राज न बन जाए इसके लिए ही सामाजिक नियम बनाए जाते हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होता हैं। लेकिन बुरे लडकों को ऎसे नियमों की परवाह नहीं होती। वे समाज से लडने को तैयार रहते हैं। उनके अपने मूल्य होते हैं और वे खुद के बनाए रास्तों पर चलते हैं। ये बातें भी लडकियौं को आकर्षित करती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि वे खुद उन वर्जनाओं को तोडने का साहस नहीं कर पाती। इसलिए भी ऎसे लडके उन्हें आकर्षित करते हैं।
5.आकर्षक व्यक्तिव युं तो इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि बुरे लडके दिखने में आकर्षक क्यों होते हैं लेकिन आमतौर पर इनका व्यक्तिव प्रभावशाली होता है। दरअसल वे अपने आंतरिक सौंदर्य की कमी को बाहरी व्यक्तिव से पूरा करना चाहते हैं। इसलिए अपनी बाहरी ख्ुाबसूरती को वे निखारने की पूरी कोशिश करते हैं। वे स्टाइलिश होते हैं। उनके हाव-भाव बातचीत के अंदाज और रहस्यवादी व्यक्तिव के प्रभाव में आ जातीे हैं लडकियां । क्यों हैं ये लडकियों के हीरो लडकियों को ऎसे लडकों के साथ रहकार सुरक्षा का बोध होता है साथ ही वे खुद को पावरफुल महसूस करती हैं। कोई उन्हें कुछ नहीं बोलता। ऎसा नहीं है कि लडकियां बुरे लडकों को जीवनसाथी बनाना चाहतीे हैं। कुछ समय के लिए वे दंबग किस्म के लोगों से प्रभावित हो सकती हैं लेकिन वे उनके अवगुणों को नजरअंदाज नहीं करतीें। कॉलेज में बैड ब्वॉयज दरअसल उनकी सेफ्टी के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए वे उनके साथ घुमना पसंद करती है।
लेकिन जीवनसाथी के रूप में उन्हें अच्छे और केयरिंग लडके ही भाते हैं। लडकियौं को यह भी लगता है कि वे बुरे लडके को भी बदल देंगी। उन्हें वह इसलिए भी सही लगता है क्योंकि वह जैसा होता है-वैसा ही दुनिया के सामने भी होता है। बुरे लडकें के साथ रहने से लडकियां कई परेशानियों से बच जाती हैं। वैसे बुरे लडकों में कुछ गुण आदर्श कहे जाने वाले लडकों की तुलना में ज्यादा अच्छें होते है। ज्यादातर çस्त्रयों का पसंदीदा पुरूष वह होता है जों उनके प्रति उदार और दुनिया के प्रति आक्रामक हों। उन्हें ऎसे लडकौं की स्मार्टनेस और ताकत भाती हैं। दूसरा बडा कारण यह कि ऎसे पुरूष उन्हें और उनके बच्चों को ज्यादा सुरक्षा देते हैं। क्षणिक होते हैं ऎसे रिश्ते सेे संबंध कितनी दुर तक चलते हैं। इसका उत्तर है-बहुत थोडी दूर तक। ऎसे झटपट रोमांस का अंत भी झटपट होता है। कारण यह है कि महज आकर्षण के बलबूतेजीवन निभाना आसान नहीं होता है।
कोई स्त्री नही चाहती कि वह पति या प्रेमी को जेल की सलाखों में देखे। जितनी तेजी से यह आकर्षण पनपता है उतनी ही तेजी से घृणा में भी बदल सकता है। इसलिए अच्छे लडकों को निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। पिछली कई स्टडीज ऎसी भी हैं कि ऎसे आकर्षण की उम्र बहुत कम होती है। लडकियां खास मकसद के लिए या कुछ समय के लिए ऎसा पार्टनर भले ही चुन लें जिदंगी जीने के लिए वे ऎसे ही व्यक्ति का हाथ थामती हैं जो अच्छा हो और उनका खयाल रख सकता हो।