Home 40 की उम्र के बाद भी रहें रोमांटिक

40 की उम्र के बाद भी रहें रोमांटिक

Posted by khaskhabar.com
40 to 45 romance

40-45 की उम्र पार कर चुके लोग समझने लगते हैं कि उनकी रोमांस करने की उम्र गुजर चुकी है। साथ ही इस भागदौड भरी जिंदगी में न तोउनके पास समय होता है और न ही घर में उन्हें एकांत मिलता है। लेकिन इस उम्र में भी रोमांस जरूरी है। रोमांस करने के लिए इन्हें रोमानियत के पल चुराने होगे। जिससे की बढते उम्र में आई रिश्तों में ऊब और बासीपन को दूर कर एक नई ऊर्जा और एहसास को बरकार रख सके। अगर आप भी बढती उम्र में अपने दांपत्य जीवन को सुखद रखना चाहते हैं तो थोडा सा बदलाव लाकर आप अपने पार्टनर को खुशी, संतुष्टि और नयापन दे सकते हैं। चिकित्सकीय अनुसंधान भी साबित करते हैं कि यौन व्यवहार शरीर और मन तरोताजा रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। विशेष रूप से बढती उम्र में इसकी ज्यादा आवश्यकता होती है। हमारे समाज में जैसे-जैसे पारिवारिक जिम्मेदारियां बढती हैं, वैसे-वैसे सेक्स की नियमितता, अवधि और बारंबारता कम होती जाती है। सेक्स को हमारे समाज में मात्र संतानोत्पत्ति के रूप में ही देखा जाता है। ऎसे में 40 की उम्र के बाद पति-पत्नी में रोमांस पहले जैसा नहीं रहता है।
1. तालमेल: जिन पति-पत्नी में कुछ सालों के बाद तालमेल बैठ जाता है, उनकी सेक्सलाइफ, रोमांटिक लाइफ बएती उम्र में बेहतर रहती है। सेक्स या पयार पाना और देना मात्र एक शारीरिक क्रिया नहीं है। इसका संबंध हमारी भावनाऔं और दैनिक क्रियाकलापों से भी उतना ही होता है।
2. तैयारी: एक उम्र के बाद पति-पत्नी में दूरियां बनने लगती है। ऎसे में अपने पार्टनर के साथ मिलकर पहले से तैयार कर लें जिससे की दूरी और न बढे। अपने पार्टनर को पहले ही बता दें कि आने वाली रात सिर्फ आप दोनों की होगी। साथ ही उस रात की तैयारी पहलने से हीर कर लेंऔर बच्चों को दूसरे कमरे में सुलाएं।
3. बैडरूम: पति-पत्नी के प्यार में बैड की भी अहमियत होती है। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए बैडरूम को सजाएं। बैड पर गुलाब के फूलों की प्रिंट वाली चादर बिछाएं। बैडरूम के दीवान के किनारे रखी मेज पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते सजाएं। कमरे में छोटी-छोटी मोमबत्तियां रखें। अच्छी खुशबू वाला रूम फ्रैशनर छिडकें।
4. संगीत: धीमी आवाज में एकदूसरे की पसंद के रोमांटिक गीत लगाएं। साथ में कैंडललाइट डिनर की भी व्यवस्था करें। कैंडल लाइट डिनर से पहले हो सके तो एक रोमांटिक डांस का भी आनंद लें।
5. यादगार लम्हे: अपने पार्टनर को अपनी बांहो में लेकर एकदूसरे को अपने अच्छे लम्हों की याद दिलाएं। अगर आपकी लव मैरिज हुई है तो शादी से पहले के रोमांटिक पल याद करें। याद करें किकैसे आप छुप-छुप कर मिलते थे। कैसे क्लास बंक करके एक दूसरे से मिलते थे। साथ ही शादी के बाद बिताए रोमांटिक पलों को भी याद करें।
6. फोरप्ले: बिसतर पर जाने से पहले अपने पार्टनर के मूड को जान लें। सेक्स के प्रति आसक्ति पैदा करें। पति-पत्नी को एकदूसरे के स्वभाव, इच्छाओं और शौक आदि की जानकारी होती है। चुंबन, आलिंगन, स्पर्श, सहलाते हुए एकदूसरे की आंखों में प्यार से देखें। अपने पार्टनर के होंठों को उंगलियों से सहलाएं। पत्नी को पूरी तरह से मूड में लाएं। अच्छी किस्म की जैल या क्रीम का उपयोग करें।
7. चरमसुख: अक्सर पति-पत्नी चरमसुख के बाद अलग होकर सो जाते हैं। लेकिन ऎसा न करें। क्योंकि ऎसा करना आपके पार्टनर को अच्छा नहीं लगेगा। ऎसा न करें। चरमसुख पर पहंचने ंके बाद भी अपने पार्टनर से एकदम से अलग न हो। उसे किस करना चालू रखें और उसे थोडी देर तक अपनी बांहों में लेकर प्यारी भरी बातें करते रहें।
8. सुबह की चाय: सुबह चाय-नाश्ता एक साथ करें। रात की खुमारी, मानसिक सुख दांपत्य जीवन को सुख से भर देंगे। इस उम्र में आप को प्यार का ऎसा मजबूत बंधन चाहिए, जिस में नयापन हो। शाम को अपने पार्टनर को उसकी पंसद का गिफ्ट लाकर दें। उम्र बढने के साथ-साथ अपनत्व बढता है। बशर्ते उसमें तमाम तत्व मौजूद हों। इससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा।